डेटा सुरक्षा नोटिस
हम डेटा सुरक्षा तथा गोपनीयता के प्रति बहुत गम्भीर हैं और वर्तमान राष्ट्रीय डेटा सुरक्षा विनियमनों का पालन करते हैं। कृपया संदेश प्रस्तुत करने से पहले इस डेटा सुरक्षा संबंधी जानकारी को सावधानी से पढ़ें।
रिपोर्टिंग प्रणाली का उद्देश्य
रिपोर्टिंग प्रणाली (BKMS® Incident Reporting) सफेद-कॉलर अपराध और/या भ्रष्टाचार पर कानून के कुछ अपराधों और उल्लंघन के बारे में सूचना प्राप्त करने और प्रसंस्करण के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय पोर्टल प्रदान करता है।
डेटा सुरक्षा के जिम्मेदार प्राधिकार
व्हिसिल ब्लोविंग प्रणाली में डेटा संरक्षण के लिए जिम्मेदार प्राधिकारी है, Evonik Industries AG, Group Data Privacy Department, Rellinghauser Straße 1-11, 45128 Essen रिपोर्टिंग प्रणाली एक विशिष्ट कंपनी Business Keeper AG, Bayreuther Str. द्वारा संचालित है। 35, 10789 Berlin, Germany, Evonik की और से।
रिपोर्टिंग प्रणाली में दर्ज किए गए व्यक्तिगत डेटा एवं जानकारी को Business Keeper AG द्वारा प्रचालित एक उच्च सुरक्षा वाले डेटा सेंटर के एक डेटाबेस में संग्रहित किया जाता है। केवल Evonik के पास इस डेटा के लिए एक्सेस है। Business Keeper AG तथा अन्य तीसरे पक्षों के पास डेटा के लिए एक्सेस नहीं है। यह व्यापक तकनीकी और संगठनात्मक उपायों द्वारा प्रमाणित प्रक्रिया में सुनिश्चित किया जाता है।
सभी डेटा को पासवर्ड सुरक्षा के कई स्तरों के साथ एन्क्रिप्ट किया गया है ताकि Evonik में स्पष्ट रूप से अधिकृत बहुत कम चयनित व्यक्तियों तक ही एक्सेस सीमित होती है।
एकत्रित वैयक्तिक डेटा का प्रकार
रिपोर्टिंग प्रणाली का उपयोग स्वैच्छिक आधार पर होता है। यदि आप इस रिपोर्टिंग प्रणाली द्वारा संदेश प्रस्तुत करते हैं, तो हम निम्नलिखित वैयक्तिक डेटा और जानकारी एकत्र करते हैं:
- आपका नाम, यदि आप अपनी पहचान को प्रकट करना चाहते हों,
- क्या आप Evonik में नियुक्त हैं, और
- व्यक्तियों के नाम तथा व्यक्तियों का अन्य वैयक्तिक डेटा जिनका नाम आप अपने संदेश में देते हैं।
संदेशों को गोपनीय ढंग से हैंडल करना
आने वाले संदेशों को Evonik के कानून और अनुपालन विभाग के विशेष रूप से प्रशिक्षित और स्पष्ट रूप से अधिकृत कर्मचारियों के एक चुने हुए छोटे समूह द्वारा प्राप्त किया जाता है तथा सदैव गोपनीय ढंग से हैंडल किया जाता है। कानूनी और अनुपालन विभाग के कर्मचारी मामले का मूल्यांकन करेंगे और किसी भी विशिष्ट मामले की आवश्यक अधिक जांच करेंगे।
किसी संदेश की जांच-पड़ताल करने के संदर्भ के अन्दर अथवा एक विशेष जांच-पड़ताल की परिधि के अन्दर - संदेशों को Evonik या अन्य सामूहिक कंपनियों के दूसरे कर्मचारियों को अग्रेषित किया जाना आवश्यकता हो सकता है, जैसे कि जब संदेश सहायक कम्पनियों में घटित होने वाले किसी मामले से सम्बन्धित हो। संभव है कि सहायक कम्पनियां यूरोपीय संघ अथवा यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र के बाहर हों, जहां पर व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के बारे में भिन्न विनियमन हों। संदेशों को अग्रेषित करते समय हम सुसंगत डेटा सुरक्षा विधानों का अनुपालन हमेशा ही सुनिश्चित करते हैं।
इस डेटा तक पहुंच रखने वाले सभी व्यक्तियों पर गोपनीयता बनाए रखने का दायित्व होता है।
वैयक्तिक डेटा को रोके रखने की अवधि
स्थिति स्पष्ट करने तथा मूल्यांकन करने के लिए जब तक आवश्यक हो वैयक्तिक डेटा को रोके रखा जाता है। संदेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद, इस डेटा को सांविधिक जरूरतों के अनुसार मिटा दिया जाता है।
रिपोर्टिंग प्रणाली का उपयोग
आपके कंप्यूटर तथा रिपोर्टिंग प्रणाली के बीच संचार एन्क्रिप्टिड कनेक्शन (SSL) पर होता है। आपके द्वारा रिपोर्टिंग प्रणाली के उपयोग के दौरान आपका IP पता संचित नहीं होगा। आपके कंप्यूटर तथा BKMS® Incident Reporting के बीच संपर्क बनाए रखने के क्रम में, आपके कंप्यूटर पर कुकी (तथाकथित सैशन कुकी) संचित होती है जिसमें केवल सैशन ID मौजूद होती है। यह कुकी केवल आपके सैशन की समाप्ति तक मान्य होती है तथा आपके द्वारा ब्राउजर को बंद करने पर वैधता समाप्त हो जाती है।
आपके द्वारा चुना गया उपनाम/उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ आपके पास एक सुरक्षित मेलबॉक्स सेट करने का अवसर है। इस तरह आप Evonik के जिम्मेदार कर्मचारी को गुमनाम और सुरक्षित रूप से रिपोर्ट भेज सकते हैं। यह प्रणाली केवल रिपोर्टिंग प्रणाली के अंदर डेटा को संचित करती है, जो इसे विशेष रूप से सुरक्षित बनाता है; यह साधारण ई-मेल संचार की तरह नहीं है।
संलग्नक भेजने पर नोट
संदेश या कोई अतिरिक्त चीज भेजते समय, आप साथ ही साथ जिम्मेदार Evonik कर्मचारी को संलग्नक भेज सकते हैं। यदि आप संदेश को अनाम प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो कृपया निम्नलिखित सुरक्षा सलाह पर ध्यान दें: फाइलों में छिपे हुए वैयक्तिक डेटा हो सकता है जो आपकी अनामता के साथ समझौता कर सकता है। भेजने से पहले इस डेटा को हटाएं। यदि आप इस डेटा को हटाने में असमर्थ हैं या संदिग्ध हैं कि ऐसा कैसे करें, तो अपने संलग्नक के पाठ्य को अपना संदेश पाठ्य में कॉपी करें या प्रिंट किए गए दस्तावेज को रिपोर्टिंग प्रक्रिया के अंत में प्राप्त संदर्भ नंबर का उल्लेख करते हुए अनाम रूप से फुटर में सूचीबद्ध पते पर भेजें।
संस्करण: 01-11-2022